फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: यातायात पुलिस कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस लाइन में यातायात पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एसपी यातायात अतुल चौबे को 13 समस्याएं बताई गईं और एक ज्ञापन सौंपा। मागों का सात दिन में समाधान न होने पर पुन: धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
दोपहर के समय दर्जनों कार्यकर्ता पुलिस लाइन स्थित यातायात पुलिस कार्यालय पर पहुंचे और नारेबाजी की। इसके बाद एसपी यातायात को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी ने बताया कि यातायात पुलिस बिना चेक पाइट के ही चेकिंग करने लगती है। बाजार में आने वाले किसानों व छात्रों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में सुबह 4 बजे यातायात पुलिस बाईपास पर पंहुचकर ओवर लोडिंग ट्रकों और बाहर की गाड़ियों से चालान का भय दिखाकर सुविधा शुल्क लिया जाता है। सुविधा शुल्क लेने को होमगार्ड रखे गए हैं। उन्होंने एक एसआई पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। ऐसे पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि पुलिस विभाग बदनाम न हो। जिलाध्यक्ष ने 13 समस्याओं बताते हुए एक ज्ञापन सौंपा
इस दौरान सोनू चौधरी, साजिद, नौशाद, मुस्तफा, सलीम मलिक, महताब, सदाम आदि काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें