फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नाले पर सड़क बनाने का विरोध, ईओ ने रोका कार्य

Tue, 15 Jul 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली नगर पालिका कार्यालय में सड़क निर्माण का विरोध करने वाले नागरिक ईओ से बात करते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। मोहल्ला सैनी नगर की गुर्जर कॉलोनी में नाले पर सड़क बनाए जाने का विरोध करते हुए हंगामा किया गया। इसके बाद ईओ ने मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य को रुकवा दिया। इसको लेकर दो पक्षों के बीच टकराव की स्थिति बन सकती है।
जानसठ मार्ग स्थित जैन मंडी के निकट से नगर पालिका का नाला गुजर रहा है। यह नाला सैनी नगर की गुर्जर कॉलोनी से होकर जा रहा है। नगर पालिका की ओर से नाले को बंद कर सड़क बनाए जाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश के दौरान जैन मंडी, रेलवे रोड, मोहल्ला श्यामपुरी, शिवमूर्ति के आसपास जलभराव हो गया था, जिसमें लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस क्षेत्र के पानी की इसी नाले से निकासी होती है।
नाला बंद कर सड़क बनाए जाने की जानकारी मिलने पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल, सभासद विकास कौशिक ने रेलवे रोड के लोगों पंकज राजपूत, संदीप रोधिया, प्रदीप शर्मा, नीरज गोयल, मोहित जैन, साहिल तनेजा आदि के साथ पालिका पहुंच कर हंगामा किया।
विज्ञापन

विरोध कर रहे लोग ईओ राजीव कुमार, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक नेपाल सिंह को मौके पर लेकर पहुंचे तथा विरोध शुरू कर दिया। जिस पर ईओ ने फिलहाल निर्माण कार्य को रोक दिया है। ईओ ने तीन दिन में निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें