फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में गिरा मीट प्लांट और दुकानों को लाइसेंस देने का प्रस्ताव

Sun, 07 Jan 2018 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बुुढ़ाना। नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में पांच करोड़ रुपये लागत मूल्य के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुए। कस्बे में मीट प्लांट तथा मीट की दुकानों को लाइसेंस दिए जाने का प्रस्ताव निरस्त हो गया। नगर पंचायत की नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक शनिवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से पांच करोड़ लागत मूल्य के प्रस्ताव पास हुए। कस्बे में नई सड़कों का निर्माण कार्य व नाला निर्माण कार्य का प्रस्ताव पास हुआ।
विज्ञापन


कुरैशियों वाली पुलिया पर तीन नालों के पुनर्निर्माण कार्य पास हुआ। हाउस टैक्स में परिवर्तन का निर्णय लिया गया। कस्बे में सभी स्थानों पर सड़क, नाला, नाली व चैनर मरम्मत कार्य का प्रस्ताव पास हुआ। कस्बे के नगर पंचायत के बारातघर व नगर पंचायत सभा कक्ष के सुंदरीकरण का प्रस्ताव पास हुआ।

बोर्ड की बैठक में उपस्थित विधायक उमेश मलिक ने नगर पंचायत के कार्यों की सराहना की। उन्होंने डूडा से भी कस्बे के विकास कार्यो के लिए पांच करोड़ रुपये दिलवाने का आश्वासन दिया। बोर्ड की मीटिंग के दौरान नगर पंचायत सदस्य राशिद मंसूरी ने कस्बे में मीट प्लांट व मीट की दुकानों को लाइसेंस दिये जाने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी ओम गिरि तथा अध्यक्षा बाला त्यागी ने दोनों प्रस्तावों को विधि विरुद्ध होना बताते हुए निरस्त कर दिया। विधायक उमेश मलिक ने कस्बे से गुजरने वाले ओवरलोड गन्ने के ट्रक व गन्ने से भरी बेतरतीब ट्रैक्टर ट्राली गुजरने के कारण हादसे होने की संभावना बताते हुए उन पर रोक लगाने की बात कही। सदस्यों ने इस बात पर अपनी सहमति जताई।

बोर्ड की पहली बैठक में सात महिला नगर पंचायत सदस्यों सहित सभी नगर पंचायत सदस्य शामिल हुए। मीटिंग के अंत में सभी नगर पंचायत सदस्यों को अपने-अपने वार्ड व कस्बे को स्वच्छ रखने की शपथ दिलवाई गई। राष्ट्रीय गान व वंदेमातरम् के साथ मीटिंग समाप्त हुई। अध्यक्षा ने सभी का हार्दिक धन्यवाद किया।

करोड़ों के विकास कार्यों के प्रस्तावों को हरी झंडी
चरथावल। नगर पंचायत की बोर्ड की पहली बैठक में राज्य वित्त और 14वें वित्त के करोड़ों के प्रस्ताव मंजूर हुए। सोलर लाइटों की मरम्मत के प्रस्ताव पर विरोधी सभासदों से एतराज जताया। शनिवार को नगर पंचायत सभागार में नवनिर्वाचित चेयरमैन सतेंद्र त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित सभासदों की बैठक में करोड़ों की लागत से दर्जनभर विकास कार्य मंजूर हुए। 14वें वित्त की धनराशि के उपयोग के लिए पानी के टैंकर, सफाई के लिए रेहड़े खरीदने और पुलिया निर्माण का प्रस्ताव मंजूर हुआ।

साथ ही नगर में स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए स्काई लिफ्ट खरीदने, दो प्रतिशत की धनराशि पर खर्च करने पर विचार हुआ। लाइटों की मरम्मत के प्रस्ताव पर विरोधी सदस्यों गय्यूर, सत्तार, शहजाद, नय्यूम, कुबेरदत्त त्यागी, राशिद, वर्षा गर्ग और जानिस्ता त्यागी ने विरोध किया। पंचायत कर्मियों के लिए गर्म वर्दी खरीदने, राज्य वित्त के बजट से रोहाना मार्ग पर पुलिया निर्माण एवं अन्य पुलिया बनाने पर विचार किया। नगर को ओडीएफ में शामिल किए जाने पर सदस्यों से राय मांगी गई। संचालन वरिष्ठ लिपिक महेश प्रसाद ने किया। अशोक मीणा, जगवती, वीरेंद्र त्यागी, अनिल कश्यप, नईमा, बोबी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें