फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी के सैंपल डाक विभाग से भेजने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
खतौली में डाक विभाग के कर्मचारी सैंपल देते चिकित्सक। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खतौली। टीबी की बीमारी के सैंपल की जांच कराने के लिए सैंपल प्राइवेट कोरियर के माध्यम से जिला अस्पताल में स्थित जिला क्षयरोग कार्यालय भेजा जाता था। सरकार द्वारा किए गए अनुबंध के बाद टीबी विभाग के चिकित्सकों ने राहत की सांस ली है, चूंकि अब सैंपल प्राइवेट कोरियर को न देकर डाक विभाग द्वारा भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

स्पुटम के सैंपल को प्राइवेट कोरियर द्वारा विभिन्न डीएमसी से जिला क्षय रोग केंद्र मुजफ्फरनगर के लिए भेजे जाते थे, परंतु अब भारत सरकार व डाक विभाग के बीच अनुबंध हो जाने के बाद अस्पतालों को राहत मिलेगी। अब डाक विभाग के कर्मचारी जिला क्षय रोग केंद्र मुजफ्फरनगर पहुंचाने का काम करेंगे। जिसकी शुरुआत हमारे जिले में प्रथम बार पीएससी गालिबपुर में डाक्टर अवनीश कुमार सिंह द्वारा की गई है। जिला क्षय रोग अधिकारी डाक्टर लोकेश चंद गुप्ता द्वारा टीम की सराहना की गई। उन्होंने गालिबपुर टीम का उत्साहवर्धन भी किया गया। टीम में एहतेशाम मिर्जा (सज), संजय कुमार शर्मा (एसटीएलएस), ओमपाल सिंह (एसटीएस) व डाकिया यशपाल उपस्थित रहे। प्रथम सैंपल का पैकिंग डाक विभाग के कर्मचारी को डाक्टर एके सिंह ने दिया। जिसके बाद वह पैकिट लेकर डाकघर के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें