फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने बाद भी समस्या का नहीं हो सका हल

विज्ञापन
विज्ञापन
छह महीने बाद भी समस्या का नहीं हो सका हल
विज्ञापन

पुरकाजी। गांव धमात में शिवसेना नेताओं ने प्रेस वार्ता कर गांव सुवाहेड़ी के ग्राम प्रधान पर मामले का निस्तारण नहीं कराकर उसे उलझाने के प्रयास करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव धमात में कल्याण सिंह के घर में हुई प्रेस वार्ता में शिवसेना जिला प्रमुख नरेंद्र सिंह पंवार ने बताया की गांव सुवाहेड़ी में धर्मस्थल के बाहर जलनिकासी को लेकर पिछले छह महीनों से दो वर्गों के बीच विवाद चला आ रहा था। आरोप है कि शौचालय का पानी धमात के किसान नारायण सिंह के खेत में जा रहा था, जिससे उनकी फसलों को काफी नुकसान हो रहा था। इसका समाधान निकालने के लिए कई बार गांव धमात के लोगों ने गांव सुवाहेड़ी के प्रधान अहसान अहमद से मिलकर समस्या का समाधान कराने को कहा। हालांकि प्रधान ने समस्या का कोई समाधान न निकालकर हमेशा इस विवाद को समस्या को उलझाने का प्रयास किया। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से जिला महासचिव शरद कपूर, जिला संगठन मंत्री राजेश कश्यप, मनीष चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी वैभव यादव, युवा सेना जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, नारायण सिंह, दिनेश कुमार ,नारायण सिंह, केराज सिंह, सुरेश शर्मा, रत्न सिंह, मांगेराम, शेखर गुर्जर ,सुखपाल सिंह, राजा गुर्जर, सन्नी मुखिया, अजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें