फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया को उत्कृष्ट युवा पुरस्कार से किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। शुकतीर्थ स्थित जिला पंचायत निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रमों में सहभागिता करने पर बघरा ब्लॉक के गांव मुरादपुरा निवासी प्रिया सैनी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में सामाजिक कार्यक्रमों की जागरूकता में योगदान दे रहे जिले भर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। गांव मुरादपुरा निवासी प्रिया को उत्कृष्ट युवा पुरस्कार से अतिथि बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा बीना शर्मा ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है, जिसके जरिए समाज में बदलाव लाया जा सकता है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशीला देवी और जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक भूपेंद्र कुमार ने कहा कि साइबर क्राइम से बचने के लिए ग्रामीणों को बैंकिंग कार्य में सावधानी बरतते हुए किसी को भी अपना एटीएम कार्ड व पासवर्ड नहीं देना चाहिए।
कार्यक्रम में स्वयंसेवकों प्रियंका, प्रीति पाल, नीशू, लक्ष्मी, शिवानी, पूजा, प्रिया, सागर, विक्रांत, आजाद, रोहित, पंकज, मोहित, नितिन, अजय और राहुल को भी सम्मानित किया गया। मौके पर महकार सिंह, हरि प्रकाश, कपिल कुमार, डॉ रणवीर सिंह, डॉ अनुज कुमार, विनीता चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें