फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्राचार्य प्रदीप ने दाखिल की अंतरिम जमानत अर्जी, सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। छात्र उज्ज्वल राणा की मौत के मामले में आरोपी डीएवी डिग्री कॉलेज बुढ़ाना के प्राचार्य प्रदीप कुमार की ओर से अदालत में अंतरिम जमानत प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया है। अदालत ने सुनवाई के लिए 14 नवंबर नियत की। उधर, पुलिस पंचायत में तय की गई समय-सीमा पूरी हो जाने के बावजूद आरोपियों को नहीं पकड़ पाई।
विज्ञापन

आरोपी प्राचार्य की ओर से अपने अधिवक्ता के माध्यम से सेशन न्यायालय में प्रार्थनापत्र दाखिल किया है। अदालत में प्राचार्य की ओर से घटना के दिन सुबह नौ बजकर 44 मिनट पर सीओ बुढ़ाना को जानकारी दिए जाने का हवाला भी दिया गया है। तर्क दिया गया है कि मोबाइल पर सूचना मिलने के बाद तुरंत सीओ को जानकारी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे कोतवाली बुलाया, जहां पर लिखित में पूरे मामले से अवगत कराया गया। प्रार्थनापत्र पर सुनवाई शुक्रवार को होगी।
उज्ज्वल राणा को इंसाफ : अब तक किस दिन क्या हुआ



06 नवंबर : परीक्षा शुल्क को लेकर छात्र की कॉलेज में कहासुनी।
07 नवंबर : प्राचार्य और अन्य लोगों पर पिटाई-उत्पीड़न का आरोप लगाया।

08 नवंबर : छात्र ने कॉलेज में अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई।
09 नवंबर : बुढ़ाना में हंगामा, सफदरजंग में उपचार के दौरान छात्र की मौत।

10 नवंबर : डीएवी कॉलेज के सामने छह घंटे हंगामा, छात्र का अंतिम संस्कार।

11 नवंबर : पहली गिरफ्तारी, आरोपी पीटीआई संजीव कुमार पकड़ा गया।

12 नवंबर : उज्ज्वल की अस्थियां बिजनौर बैराज में विसर्जित।
13 नवंबर : प्राचार्य की ओर से अंतरिम जमानत अर्जी दाखिल की गई।
उज्ज्वल की मौत के मामले में इनके खिलाफ तहरीर
उज्ज्वल की बहन सलोनी राणा की ओर से सात नवंबर को पहला मुकदमा प्राचार्य प्रदीप कुमार के खिलाफ दर्ज किया था। विरोध हुआ तो दोबारा तहरीर दी गई, जिसे पुलिस ने पहले मुकदमे में शामिल किया। प्रबंधक अरविंद कुमार गर्ग, प्राचार्य प्रदीप कुमार, पीटाआई संजीव कुमार, एसआई नंद किशोर, सिपाही ज्ञानवीर और विनीत कुमार के नाम शामिल किए गए। तीनों पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया गया था। एक अन्य आरोपी का नाम जांच में सामने आया है। पुलिस ने मामले में धारा 108 भी बढ़ाई है। ब्यूरो
विज्ञापन


पीड़ित परिवार से मिले सपा व रालोद नेता
बुढ़ाना। छात्र उज्ज्वल राणा की मौत के मामले में जानकारी लेने के लिए सपा के प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से वार्ता की। समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय सचिव दुर्गा शर्मा ने बताया कि वे अपनी रिपोर्ट सपा के हाई कमान को सौंपेगे। उन्होंने कहा कि छात्र की असमय और दर्दनाक मृत्यु ने मन को गहराई तक झकझोर कर रख दिया है। पार्टी की ओर से आर्थिक सहायता दी जाएगी। परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। प्रदेश में आरटीआई कानून पूर्णत: लागू हो। इसकी मांग भी की जाएगी। इस मौके पर बाबर चौहान, राजेश बैंसला, वसीम राणा, हिमांशु चौधरी, रोहित माथुर, वंश चौधरी, ताज जिया व प्रदीप डबास मौजूद रहे। वहीं रालोद नेता एवं पूर्व विधायक नूर सलीम राना, रालोद नेता विदित मलिक समेत अन्य लोगों ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। आश्वासन दिया कि लड़ाई को जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें