फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सवा दो करोड़ की सब्सिडी से ओडीओपी योजना में आएगी मिठास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एक जिला एक उत्पाद के तहत जनपद में चयनित गुड़ उद्योग को सरकार बढ़ावा दे रही है। ओडीओपी योजना के तहत जनपद में संचालित गुड़ एवं उससे संबंधित उत्पाद बनाने वाली 16 इकाइयों को 2.21 करोड़ रुपये की धनराशि छूट के रूप में प्रदान की गई है।
विज्ञापन


एक जिला एक उत्पाद यानी ओडीओपी योजना के तहत प्रत्येक जनपद में एक विशिष्ट उत्पाद को चुन उसकी ब्रांडिंग की जाती है। योजना का उद्देश्य आय बढ़ाना और रोजगार सृजित करने के साथ ही उत्पाद की गुणवत्ता सुधारना ओर उन्हें पर्यटन से जोड़ना है। जनपद में 24 सितंबर 2018 को ओडीओपी के तहत गुड़ को चुना गया था। तब से आज तक जनपद में योजना के तहत 150 इकाईयां स्थापित हो चुकी हैं।


ऑटोमेटिक प्लांट स्थापना में सरकार प्रदान करे सहायता

एक जिला एक उत्पाद के तहत गुड़ के विभिन्न उत्पाद बनाने वाली फर्म एग्री फार्म बडी के संचालक राकेश कुमार का कहना है कि सरकार को चाहिए कि वह गुड और उससे जुड़े उत्पाद बनाने के लिए ऑटोमेटिक प्लांट स्थापना में सहयोग करे। कहा कि ऐसे प्लांट ईको फ्रेंडली होंगे और उत्पाद भी हाईजेनिक होगा जबकि उसकी गुणवत्ता भी बेहतर होगी।
विज्ञापन



25 लाख से दो करोड़ के प्रोजेक्ट पर अलग-अलग छूट

सहायक उपायुक्त उद्योग आशीष कुमार का कहना है कि ओडीओपी में चयनित उद्योग के संचालन पर सरकार की ओर छूट प्रदान की गई है। बताया कि 25 लाख रुपये के प्रोजेक्ट पर 25 प्रतिशत की छूट है जबकि 50 लाख के प्रोजेक्ट पर 20 और उससे ऊपर दो करोड़ तक 10 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि इस बार 2.25 करोड़ छूट प्रदान करने का लक्ष्य मिला था जिसमें 2.21 करोड़ रुपये की छूट स्वीकृत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें