फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में प्रधानाचार्य की मौत, शिक्षक घायल

विज्ञापन
मृतक प्रधानाचार्य यशपाल सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के जानसठ रोड पर शेरनगर बाईपास के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो शिक्षक घायल हो गए। इनमें से एक को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

मीरापुर कस्बे के जाट कॉलोनी निवासी यशपाल सिंह (52) कस्बे के ही बसंत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पद पर थे। मंगलवार सुबह वे बाइक पर कॉलेज के ही शिक्षक सेवाराम सिंह के साथ किसी काम से मुजफ्फरनगर आए थे। दोपहर के समय दोनों बाइक पर मीरापुर लौट रहे थे। जैसे ही वे जानसठ रोड पर शेरनगर बाईपास के निकट पहुंचे, पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों शिक्षकों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां यशपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, सेवाराम सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
मीरापुर के जाट कॉलोनी निवासी यशपाल सिंह कस्बे के ही बसंत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में गणित व विज्ञान पढ़ाते थे। लंबे समय से अध्यापन के बाद 15 अगस्त को ही उन्हें कॉलेज प्रबंधन की ओर से प्रधानाचार्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। उनके निधन से कस्बे में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें