फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: राणा के आत्मदाह मामले में प्राचार्य और पीटीआई को जमानत

Sat, 20 Dec 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएवी डिग्री कॉलेज बुढ़ाना के छात्र उज्ज्वल राणा के आत्मदाह के चर्चित मामले में आरोपी बनाए गए प्राचार्य प्रदीप कुमार और पीटीआई संजीव कुमार की जमानत मिल गई है। जिला जज बीरेंद्र कुमार सिंह ने आदेश पारित किए।
विज्ञापन

बचाव पक्ष की ओर से प्राचार्य और पीटीआई की अलग-अलग जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। मामला एक ही केस डायरी से जुड़ा होने के कारण अदालत ने जमानत अर्जी पर भी एक साथ सुनवाई की।
बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया गया था। शुक्रवार को जिला जज ने दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी को मंजूरी दे दी। बचाव पक्ष ने प्राचार्य की ओर से घटना के पहले दिन छात्र के परिजनों को सूचना देने और घटना से पहले पुलिस को जानकारी देने के साक्ष्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

n क्या था मामला : उज्ज्वल की बहन सलोनी राणा ने सात नवंबर को प्राचार्य प्रदीप कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दूसरा प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया, जिसे जांच में शामिल कर लिया गया था।
इसमें प्रबंधक अरविंद कुमार गर्ग, प्राचार्य प्रदीप कुमार, पीटीआई संजीव कुमार, एसआई नंद किशोर, सिपाही ज्ञानवीर और विनीत कुमार के नाम शामिल किए गए। एसएसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया था। प्राचार्य के अलावा पीटीआई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। प्रबंधक की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से स्टे मिल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें