तीन सुईं निगलने पर 108 एंबुलेंस में रोगी को उपचार देते ईएमटी दानिश। स्रोत-स्वास्थ्य विभाग
मुजफ्फरनगर। पेट दर्द से कराह रहे युवक को 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक जान प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहां जांच के बाद पता चला कि युवक ने अनजाने में तीन सुईं निगल ली थीं।
108 एंबुलेंस जिला प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि जनपद के गांव घुमावटी निवासी राजू कुमार (36) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे छाती और पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके उपरांत परिजन 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक जांच में स्थिति सामान्य न पाकर जिला अस्पताल से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसे 108 एंबुलेंस में ईएमटी दानिश ने सुरक्षित शिफ्ट किया। एंबुलेंस में ही प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। संवाद