फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रर्दशनी में प्राथमिक विद्यालय नम्बर दो रहा अव्वल

विज्ञापन
खतौली के गांव भैसी में स्थिति प्राथमिक विद्यालय नम्बर दो में आयोजित प्रदर्शनी को देखते हुए बीएस? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, खतौली। प्राथमिक विद्यालय भैसी दो में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें 35 विद्यालयों के बच्चों में प्रतिभाग किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम ने सभी बच्चों के संग जुड़कर नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। आयोजक रीना सिंह को राज्य अध्यापक पुरस्कार भी प्रदान किया।
विज्ञापन

शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम में दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। प्रदर्शनी में सभी स्कूलों के बच्चों ने अपने-अपने हुनर को दिखाया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय भैसी दो को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। इनके द्वारा प्राकृतिक दवाईयां विषय पर मॉडल बनाया गया था। इस बनाने में परिधि, प्रियांशी, पायल, मयंक आदि ने सहयोग किया था। द्वितीय स्थान प्राथमिक विद्यालय टबीटा तथा तृतीय स्थान पर कैलाशनगर विद्यालय के बच्चे रहे। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल में चंदसीना प्रथम, फुलत द्वितीय, बिहारपुर के बच्चे तृतीय स्थान पर रहे। इनमें मुख्य मॉडल कोरोना, किडनी, पानी, शुद्धीकरण, सौर ऊर्जा, ज्वालामुखी, जंतु वर्गीकरण रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भारतीय द्वारा किए गए वैज्ञानिक आविष्कारों की सराहना पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम में बोलते हुए खंड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल ने सभी को निरंतर ऊर्जावान रहकर सकारात्मक ऊर्जा से आगे बढ़ते रहने की सीख दी।
संचालन पायल मलिक ने किया। इस अवसर पर शिल्पा तोमर, अनिल कुमार, संगीता, राजेंद्र, जिलाध्यक्ष उप्राशि संगठन संजीव बालियान, योगेश कुमार, बालेंद्र कुमार, ओमपाल, पूनम रानी, सुजाता रानी, कुलदीप मलिक, कुलदीप जैन, वंदना बालियान, विनित, उषा रानी, रश्मि मिश्रा आदि शामिल रहे।

खतौली के गांव भैसी में स्थित विद्यायल में छोटे बच्चें मॉडल दिखाते हुए।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली के गांव भैसी में प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरित करते हुए।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें