फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीवेंटिव थेरेपी क्षय रोगियों के परिवार वालों को भी दी जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। क्षय रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अनोखी पहल की है। जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों को दी जानेवाली प्रीवेंटिव थेरेपी अब क्षय रोगियों के परिवार वालों को भी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ लोकेश गुप्ता ने बताया कि प्रीवेंटिव थेरेपी अब क्षय रोगियों के परिवार वालों को भी दी जाएगी। पोषण व भावनात्मक सहयोग उपलब्ध करा रही संस्थाओं के प्रयास सकारात्मक होते भी दिख रहे हैं। क्षय रोगियों के उपचार के साथ ही उनके पोषण में भी सहयोग आवश्यक है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही सामाजिक संगठनों, आमजन, निजी चिकित्सकों तथा अन्य लोगों को समन्वित रूप से आगे आना होगा।
होगा इग्रा व मोंटू टेस्ट
डीटीओ डॉ लोकेश ने बताया कि टीबी रोगियों के परिजनों व संपर्क में आने वालों का इग्रा (इंटरफेरॉन गामा रिलीजएसेज) और मोंटू टेस्ट भी कराया जाएगा। जांच में किसी व्यक्ति में टीबी लक्षण दिखाई देंगे तो संबंधित का भी उपचार विभाग की ओर से किया जाएगा। जिला समन्वयक सहबान उल हक ने बताया कि प्रीवेंटिव थेरेपी के लिए परिवार के लोगों की पहले स्क्रीनिंग की जाएगी। जांच के बाद डॉट सेंटर द्वारा ही प्रीवेंटिव दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। डॉट सेंटर दवा को लेकर पूरी मॉनिटरिंग और रिपोर्ट जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय में देंगे।
विज्ञापन

स्टाफ की हो रही स्क्रीनिंग
जिला पीपीएम कॉर्डिनेटर प्रवीन कुमार ने बताया टीबी को समाप्त करने के लिये जिला क्षय रोग विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी जुटे हुए हैं। प्रीवेंटिव थेरेपी के लिए सभी की स्क्रीनिंग की जा रही है। यदि किसी में टीबी के लक्षण मिले तो छह माह तक थेरेपी दी जाएगी। दरअसल, क्षय रोग विभाग का स्टाफ क्षय रोगियों के संपर्क में रहता है, इसलिए स्टाफ को प्रीवेंटिव थेरेपी देने के लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें