फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम किसानों को अपनी बात समझा नहीं पाए हैं: बालियान

विज्ञापन
संतोष विहार में हुए राष्ट्रभृत यज्ञ के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान को ज्ञापन दे - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
नरेश टिकैत हमारे मुखिया, जरूरत पड़ने पर मना लेंगे: बालियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि हम किसानों को अपनी बात समझा नहीं पाए हैं। केंद्र सरकार कृषि कानून में संशोधन को तैयार है। कोई यह बताने को तैयार नहीं है कि इन कानूनों में गलत क्या है। भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत हमारी खाप के मुखिया हैं, उन्हें मनाना पड़ा तो मना लेंगे।
भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि किसानों के बीच तीन कृषि कानूनों को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। किसानों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। मैं ये मानता हूं कि हम लोग किसानों को अपनी बात समझा नहीं पाए हैं और विपक्ष बरगलाने में कामयाब हो रहा है। आंदोलन करने वाले किसानों से सरकार के तीन मंत्री लगातार बात कर रहे हैं। कृषि कानूनों में क्या गलत है यह कोई बताने को तैयार नहीं हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गांवों में भाजपा का कोई विरोध नहीं है। प्रत्येक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता गांव में रहते हैं। यदि कोई किसी राजनीतिक दल का व्यक्ति कोई बोर्ड लगवाता है तो उसे पूरे गांव की सहमति नहीं कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम सभी गांवों में जा रहे हैं और लोग उसी गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले दूसरे राज्यों में फसल ले जाने पर किसानों का शोषण होता था। अब किसान इस शोषण से मुक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों को संतुष्ट करने में जुटी है। किसानों को जल्द मना लिया जाएगा। आंदोलन में विपक्षी दलों की भूमिका पर उन्होंने कहा कि जनता स्वयं देख रही है। जो लोग मेरे सामने चुनाव लड़कर पराजित हुए हैं, आज वह किसानों के नाम पर लोटा-नमक लेकर भाजपा सरकारों के खिलाफ खड़े नजर आते हैं। इससे सभी कुछ स्पष्ट हो चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि एक किसान भी नाराज है तो उसको हम मनाएंगे। टिकैत परिवार को लेकर संजीव बालियान ने कहा कि भाकियू के अध्यक्ष नरेश टिकैत बालियान खाप के भी चौधरी हैं। वह हमारे सामाजिक मुखिया हैं, मेरा उनसे रिश्ता है। ये मैं खुले दिल से स्वीकार करता हूं। उनको मनाना पड़ा तो मैं मनाने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि यूपी में तो जबसे शुगर इंडस्ट्री है, तब से कांट्रेक्ट फार्मिंग हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें