फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला कमेटी के नामित सदस्य बने बलदीप, अभिनंदन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दशमेश सेवा सोसायटी के अध्यक्ष का किया स्वागत
विज्ञापन

देवबंद। नगर में प्राचीन सिद्धपीठ श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला कमेटी में दशमेश सेवा सोसायटी के अध्यक्ष सरदार बलदीप सिंह के नामित सदस्य मनोनीत होने पर युवा पंजाबी क्लब ने उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि बलदीप सिंह को कमेटी का नामित सदस्य मनोनीत किया गया। इसके लिए चेयरमैन ने पंजाबी समाज का सम्मान किया है। विशेष सलाहकार सरदार बालेंद्र सिंह ने कहा कि बलदीप की सामाजिक सक्रियता के कारण ही उन्हें यह सम्मान मिला है। नवनियुक्त सदस्य बलदीप सिंह ने कहा कि चेयरमैन व कमेटी ने उन पर जो विश्वास जताया है वे उस पर खरा उतरने व मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखेंगे। इस मौके पर राजेश अनेजा, लवली सूरी, मंगू सचदेवा, सतीश अरोड़ा, चंद्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें