फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को संक्रमण का खतरा अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं को संक्रमण का खतरा अधिक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोविड संक्रमण का खतरा गर्भवती महिलाओं को अधिक होता है। इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने काउंसलिंग प्रेगनेंट वीमेन फॉर कोविड 19 वैक्सीन गाइडबुक जारी की है। इस बुक में गर्भवती महिलाओं को कोविड टीकाकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई है। गाइडबुक को विशेष रूप से फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा वैक्सीनेटर के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाइडबुक के जरिये बताया है कि गर्भवती को भी कोविड संक्रमण का खतरा है। अधिकतर गर्भवती में एसिम्टोमेटिक या हल्के लक्षण दिख सकते हैं। हल्के लक्षणों के बावजूद संक्रमण से उनके स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है, जो कि गर्भस्थ शिशु की सेहत पर असर डाल सकता है। सीएमओ डॉ. फौजदार ने बताया कि गर्भावस्था के अंतिम दिनों में प्रसव के तुरंत बाद चिकित्सीय परामर्श से कोविड टीकाकरण कराया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित हैं। टीकाकरण गर्भवती महिलाओं का संक्रमण से बचाव करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें