फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का खतौली कोतवाली में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के चित्र के साथ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने में प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष निवेश राणा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता थाने पहुंचे। उन्होंने वहां इंस्पेक्टर से मिलकर शिकायत पत्र दिया। बताया कि फेसबुक पर एक यूजर के द्वारा राहुल गांधी के संबंध में आपत्तिजनक, अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए चित्र पोस्ट की है। जिससे कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। उन्होंने पोस्ट डालने वाले आरोपी व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मौके पर ब्लाक अध्यक्ष निवेश राणा, जिला उपाध्यक्ष संजीव त्यागी, जमील अंसारी, मुकेश शर्मा, ब्रज भूषण शर्मा, नरेश गौड़, अवशेष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें