फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाईखेड़ी में फूंका गया प्रमोद उटवाल का पुतला

विज्ञापन
खाईखेड़ी में विधायक प्रमोद उटवाल का पुतला जलाते ग्रामीण - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खाईखेड़ी में फूंका गया प्रमोद उटवाल का पुतला
विज्ञापन

पुरकाजी। क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी में ग्रामीणों ने पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल का पुतला फूंक कर विरोध प्रकट किया। उन्होंने विधायक पर गांव में विकास नहीं करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि वह भाजपा से नहीं, विधायक से नाराज हैं। विधायक का कहना है कि भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका है।
विज्ञापन

सोमवार रात ग्रामीण प्रशांत त्यागी के साथ गांव के मुख्य रास्ते पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक बनने के बाद गांव में कोई भी विकास नहीं कराया है। वह ग्रामीणों की किसी भी को समस्या हल नहीं कर सके। प्रदर्शन के दौरान कहा कि वह भाजपा कार्यकर्ता हैं। भाजपा का विरोध नहीं पुरकाजी विधायक का विरोध है। ग्रामीणों ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रशांत त्यागी, आशु त्यागी, सोनू त्यागी, विपिन त्यागी, विमल त्यागी, भोला त्यागी, मोनू त्यागी, भूषण त्यागी, जोगिंदर त्यागी, नीरज त्यागी, प्रिंस कश्यप, संदीप कश्यप, सनित कश्यप आदि मौजूद रहे। उधर, विधायक का कहना है कि गांव खाइखेड़ी में 30 लाख रुपये श्मशान घाट के लिए दिए। सड़क बनवाई। गांव में विकास कार्य की प्रधान को जानकारी है। पुतला फूंकने व विरोध करने वाले लोग भाकियू के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें