फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रजापति समाज का एसडीएम दफ्तर के बाहर धरना

विज्ञापन
जानसठ तहसील में धरना प्रदर्शन करते प्रजापति समाज के लोग। स्रोतः स्वयं
विज्ञापन
जानसठ। गांव तालड़ा में बर्तन बनाने के लिए मिट्टी के गडढ़ों को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर प्रजापति (कुम्हार )समाज के लोगों ने तहसील में एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार को भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने बताया कि गांव तालड़ा में प्रजापति (कुम्हार) समाज के मिट्टी उठाने के लिए गडढ़े मौजूद हैं। आरोप है कि जिन पर गांव के लोगों ने कब्जा कर लिया गया है, जिसका वाद न्यायालय में चल रहा है। न्यायालय के द्वारा गडढ़ों को कब्जा मुक्त करने के आदेश प्रशासनिक अधिकारियों को कर दिए गए हैं।
इसके बावजूद भी अधिकारियों द्वारा कब्जा नहीं हटवाया गया। जिसको लेकर प्रजापति समाज में रोष व्याप्त है। ज्ञापन एसडीएम जयेंद्र सिंह को भी सौंपा। इस दौरान रामनिवास, लाल सिंह, बाबूराम, दर्शन, राहुल, अर्जुन, मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू, महेंद्र सिंह, संजीव कुमार, किरणपाल, राजपाल, राजकरण, हरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें