फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के विकास को दिल्ली मॉडल जरूरी: राजेंद्र

विज्ञापन
शहर में आम आदमी पार्टी के सम्मेलन में मौजूद अतिथिगण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
आप पार्टी का गुणगान किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि यूपी के विकास के लिए आप की सरकार जरूरी है। दिल्ली मॉडल पर ही यहां की शिक्षा और स्वास्थ्य की हालत सुधर सकती है।
विज्ञापन

एटूजेड रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि आप पार्टी यूपी के हर चुनाव में हिस्सा लेगी। प्रदेश की जनता दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मॉडल पर काम चाहती है। उन्होंने दिल्ली सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इनसे लोगों को सीधे लाभ हो रहा है। केजरीवाल सरकार की भांति ईमानदार शासन से ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। दिल्ली के मुस्तफाबाद क्षेत्र के विधायक हाजी यूनुस ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों के परीक्षा परिणाम व स्कूलों के कायाकल्प और शिक्षा की क्रांति की अलख पूरे देश में जगानी है। प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी अंकुश चौधरी, जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान, शकील मलिक, जोगिंदर सिंह, किरण पाल, रोहन त्यागी, तसव्वुर हुसैन, वसी खैरी, शहजाद नबी, मुसर्रत नबी, कुलदीप तोमर और अर्जुन गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें