हक के लिए किसान को करना होगा संघर्ष
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर की बैठक जटमुझेड़ा में हई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि अपने हकों के लिए किसानों को संघर्ष करना होगा। तीनों कृषि कानूनों किसानों के हितों पर हमला है। उन्होंने कहा कि संगठन किसान संगठनों के साथ खड़ा है। किसानों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का विश्वास दिलाया। सुमित खोखर को सदर युवा ब्लाक अध्यक्ष और संजीव फोगाट को सदर ब्लाक उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। काफी लोगों ने भारतीय किसान यूनियन तोमर के संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पवन त्यागी, जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी, ऊदेश भोकररेडी, अजय त्यागी, मुकेश गुर्जर, प्रमोद शर्मा, शहजाद मलिक, अंजुल चौधरी, राजीव फोगाट आदि मौजूद रहे।