फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्राम उत्र्कष समारोह में भाग लेने पहुंचे ग्राम प्रधान, सचिव सचिव

विज्ञापन
खतौली से लखनऊ से रवाना हुए प्रधान, सक्रेटी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
ग्राम उत्कर्ष समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए प्रधान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली/बुढ़ाना। लखनऊ में आयोजित होेने वाले उत्तर प्रदेश ग्राम उत्कर्ष समारोह में भाग लेने के लिए ब्लाक खतौली के प्रधान, सचिव, प्रधान सहायक बसों के द्वारा लखनऊ के लिए दोपहर के समय रवाना हुए। बीडीओ रत्नाकर सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में पंचायती राज विभाग द्वारा बनाए गए 58,189 ग्राम पंचायत सचिवालयों का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में शासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी, जिससे गांव के हर एक लाभार्थियों को उन योजनाओं का लाभ मिल सके।
विकास खंड़ बुढ़ाना के महिलाओं सहित 60 ग्राम प्रधान, एडीओ पंचायत, सहायक व सचिव लखनऊ में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश ग्राम उत्कर्ष समारोह में भाग लेने के लिए रोडवेज की बसों द्वारा लखनऊ रवाना हुए। खंड़ विकास अधिकारी ने विकास खंड़ कार्यालय के बाहर बसों को हरी झंड़ी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड़ विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर बसों को लखनऊ रवाना किया, इसी दौरान परिसर में धरने पर बैठे रालोद नेताओं ने जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। रालोद नेताओं ने खंड विकास अधिकारी को झंडी नही दिखाने दी। खंड विकास अधिकारी ने खंड़ विकास कार्यालय परिसर से बाहर निकलकर बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस संबंध में बीडीओ कपिल कुमार ने कहा कि खंड विकास अधिकारी होने के नाते जिलाधिकारी व शासन के निर्देशों के अनुसार मुझे बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने का निर्देश था। परिसर में रालोद नेताओं ने मेरे कार्य में बाधा डाली है। जिससे उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें