फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव पर प्रभात फेरी निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश उत्सव के मौके पर सिख समाज ने दूसरे दिन नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी गुरुद्वारा गुरू सिंह सभा से प्रारंभ होकर नगर के मोहल्ला शिवपुरी, अशोका मार्केट, घंटाघर होते हुए राममूर्ति गुरुद्वारा पहुंची, जहां पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी का अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

ज्ञानी हरभजन सिंह तथा ज्ञानी सोहन सिंह ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। मोहल्ला मिट्ठूलाल में चिराग अरोड़ा के आवास पर प्रभात फेरी का स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की गई। प्रसाद का वितरण किया गया। प्रभात फेरी गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान सरदार सतपाल सिंह पाली, वीरेंद्र सिंह मान, सरबजीत सिंह, सतनाम सिंह, गुरमीत सिंह, महेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, हरबंस सिंह, हरभजन सिंह, विद्याभूषण साहनी, रिमित खरबंदा, हरबंस लाल सलूजा, गौरी शंकर, आशीष रावल, टीनू, गगन सिंह, मनीष सहगल, राजू अरोरा, चुन्नी लाल, डीके जैन, राहुल आरोरा, ईश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें