फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी शुरू
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार से नगर में प्रभातफेरी आरंभ हो गई। 12 नवंबर को प्रकाश पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, रेलवे रोड, कैलाशपुरम कॉलोनी से होते हुए ब्रह्मपुरी कॉलोनी में दर्शन लाल गुगलानी के निवास पर पहुंची। जहां ज्ञानी नीतीन सिंह, बबनीश कौर, सिमरनजीत सिंह, चन्नी बेदी और मनरूप कौर ने गुरवाणी का गायन कर संगतों को निहाल किया। रास्ते में संगतों ने फूलों की वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। प्रभातफेरी वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुई। गुरुद्वारा कमेटी के प्रेस सचिव सरदार इंद्रपाल सिंह सेठी ने बताया कि गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नौ नवंबर तक नगर में प्रभातफेरियां निकाली जाएगी। 10 नवंबर को नगर कीर्तन और 12 नवंबर को प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा। इसमें जसवंत सिंह, गुरजंट सिंह, सन्नी सेठी, बलदीप सिंह, गगनदीप सिंह, भोली मनचंदा, हर्ष मनचंदा, मोहित मल्होत्रा, संदीप धींगड़ा, प्रांशुल गुगलानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें