फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बिजलीघर के गोदाम के चौकीदार ने चलाई गोली, चोरी का आरोपी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- चोरी का सामान लेकर जा रहे आरोपी के हमला करने पर चौकीदार ने चलाई गोली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सुजडु बिजलीघर के गोदाम में चोरी कर सामान ले जा रहे आरोपी ने लोहे की रॉड से चौकीदार पर हमला कर दिया। चौकीदार ने बचाव में लाइसेंसी बंदूक से गोली चला तो सिर में छर्रे लगने से आरोपी घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने चौकीदार की बंदूक को कब्जे में लिया है।

बागपत के थाना बिनौली के गांव रंछार निवासी जितेंद्र पूर्व सैनिक है। वह भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम की तरफ से सुजडु बिजलीघर के गोदाम में सुरक्षा गार्ड के रूप में नौकरी करता है। गोदाम में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। जो गोदाम के प्रभारी विद्युत विभाग के एसडीओ राकेश कुमार प्रजापति के मोबाइल से संबद्ध है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह लगभग सात बजे एसडीओ ने मोबाइल के कैमरे देखे तो उन्हें गोदाम में एक चोर घुसा हुआ दिखाई दिया। उन्होंने चौकीदार को बताया तो चौकीदार ने गोदाम में जाकर आरोपी की तलाश शुरू की तब गोदाम में घुसे आरोपी ने लोहे की रॉड से चौकीदार पर हमला कर दिया।

इस दौरान चौकीदार ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी तब सिर में छर्रे लगने से आरोपी घायल हो गया। चौकीदार ने विभागीय अधिकारियों व डायल 112 को सूचना दी।
एसडीओ व कर्मचारी योगेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने चोरी किया सामान बरामद किया है। चौकीदार ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि चोरी का आरोपी सिविल लाइन थाने की मॉडल टाउन कॉलोनी निवासी मकसूद है। रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी पहले भी पांच मामलों में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें