फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क

विज्ञापन
महेंद्र बांगा, मेडिकल स्टोर संचालक - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की सड़कों की सूरत बिगाड़कर रख दी है। अधिकांश सड़कें पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकीं हैं, जिन पर चलना या वाहन दौड़ाना खतरे से खेलने के समान हो चुका है। टूटी सड़कों पर बने गड्ढों में गिरकर लगभग रोजाना ही वाहन सवार चोटिल हो रहे हैं।
गांव गढ़ी, पचेंडा, मुस्तफाबाद समेत कई गांवों के साथ ही दिल्ली-दून हाईवे को भी शहर से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क पचेंडा रोड पर कई वीआईपी कॉलोनियां हैं। इनमें गांधी कॉलोनी, अंकित विहार, लाल बाग, देवपुरम व आदर्श कॉलोनी शामिल हैं। पिछले करीब एक पखवाड़े से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने इस प्रमुख संपर्क मार्ग की परतें उधेड़कर रख दी हैं, जिसके चलते पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। कई स्थानों पर तो सड़क का नामोनिशान ही नहीं बचा है, जहां अब केवल गहरे गड्ढे या उखड़े पत्थर व रोड़ी ही नजर आती हैं। यही हाल शहर की वीआईपी कॉलोनी में शुमार साकेत कॉलोनी मेन रोड का है। यहां पूरी सड़क लगातार बारिश में गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश होने पर यहां मुख्यमार्ग पर होने वाला जलभराव लगातार राहगीरों के लिए मुश्किलें उत्पन्न करता है। लोग हर स्तर पर इस मार्ग की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन हालात जस के तस बने हैं। इनके साथ ही शहर के कई गांवों को शहर से जोड़ने वाली मिमलाना रोड व शाहबुद्दीनपुर रोड के हालात भी बेहद नारकीय हो चुके हैं। यहां भी हर कदम पर गहरे गड्ढे व उखड़ी पड़ी रोड़ी व पत्थर राहगीर व वाहन चालकों को घायल कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन या जनप्रतिनिधि इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन

इन्होंने कहा ......
गांव पचेंडा कलां निवासी राजू रॉयल का कहना है कि क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। आलम यह है कि अपने वाहन पर शहर जाने भर में ही वाहन के पुर्जे ढीले हो जाते हैं। कई बार राहगीर व वाहन इन गड्ढों में फंस चुके हैं, लेकिन लगातार शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
गांधी कॉलोनी मेन रोड पर मेडिकल स्टोर संचालक महेंद्र बांगा का कहना है कि मुख्य मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है, जिस पर उखड़ी रोड़ी व पत्थर लोगों को घायल करने व हादसों को न्योता देने का काम कर रहे हैं। कई राहगीर व वाहन सवार इनमें गिरकर घायल भी हो चुके हैं, लेकिन तमाम शिकायतों के बावजूद किसी तरह की कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन

मोहल्ला देवपुरम निवासी महेंद्रपाल सिंह का कहना है कि हाईवे को जोड़ने वाली इस मुख्य सड़क पर हर ओर गड्ढों की भरमार है। लगातार वाहनों के फंसने से यहां हादसे हो रहे हैं, जिनमें वाहन सवार घायल भी हो रहे हैं। कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।

गड्ढों में तब्दील पचैंडा रोड- फोटो : MUZAFFARNAGAR

गड्ढों में से होकर जाते वाहन सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

राजू रॉयल, निवासी पचैंडा कलां- फोटो : MUZAFFARNAGAR

इंद्रपाल सिंह, देवपुरम निवासी- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें