फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भूमि अधिग्रहण के विरोध में शेरनगर में लगाए पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आवास विकास परिषद की ओर से नई कॉलोनी बसाने के लिए लैंड पुलिंग स्कीम के माध्यम से भूमि अधिग्रहण का विरोध किया जा रहा है। गांव शेरनगर में दीवारों पर पोस्टर चस्पा किए गए हैं। परिषद की ओर से किसानों की भूमि हड़पने की बात कहते हुए किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर से सटे तीन गांव शेरनगर, धंधेड़ा और बिलासपुर की 280 हेक्टेअर भूमि में आवास विकास परिषद मेरठ की ओर से नई कॉलोनी बसाने का प्रस्ताव है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करते हुए धारा-29 के तहत किसानों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। किसान एकता मोर्चा से जुड़े सुकेश कुमार एडवोकेट ने बताया कि गांव शेरनगर में लोगों को अधिग्रहण के विरुद्ध जागरूक करने के लिए पोस्टर लगवाए गए हैं। इनमें परिषद की ओर से लैंड पुलिंग योजना के तहत किसानों की भूमि लिए जाने की जानकारी देते हुए इससे सावधान रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। परिषद की ओर से किसानों से बेटरमेंट चार्ज भी वसूल किया जाएगा। भूमि का चार गुना मुआवजा नहीं मिलेगा। ली गई भूमि का केवल एक चौथाई भाग ही विकसित कर दिया जाएगा। बाकी भूमि ले ली जाएगी।म
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें