फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले डीएम, गरीबों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्र भूषण सिंह ने गरीब कल्याण समिति की बैठक में अनेक योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं कैंप के माध्यम से आम जनमानस को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लोकवाणी सभागार में डीएम ने कहा कि शासकीय योजनाओं के अंतर्गत स्वास्थ्य मेला, किसान कल्याण मेला, गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना, जन आरोग्य मेला आयोजित किया जाए। 25 सितंबर को जन आरोग्य मेले के अंतर्गत गरीब परिवारों के स्वास्थ्य सुविधाएं एवं निशुल्क इलाज उपलब्ध कराए जाने को आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे तथा स्वास्थ्य मेले के अंतर्गत स्वास्थ्य संबंधित परीक्षण, कोविड टीकाकरण एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित अन्य योजनाओं को प्रत्येक ब्लॉक पर कैंप लगाकर आयोजित किया जाएगा। किसान कल्याण मेले के अंतर्गत कृषि संयंत्रों के वितरण की व्यवस्था, ऋण वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड, केसीसी गोल्ड लोन, सोलर पंप इत्यादि योजनाओं का लाभ आम जनमानस को उपलब्ध कराया जाएगा।
इसी के साथ गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत समस्त राशन की दुकानों पर अन वितरण कार्यक्रम होगा। वृद्धावस्था विधवा पेंशन योजना के कैंप लगाए जाएंगे। साथ ही राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषाहार वितरण कार्यक्रम एवं गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

दिव्यांगजन विभाग द्वारा ट्राई साइकिल का वितरण, श्रम विभाग द्वारा साइकिल वितरण का कार्यक्रम होगा। इस प्रकार विभिन्न कार्यक्रम जनपद के समस्त ब्लॉक स्तर पर आयोजित किया जाएंगे। बैठक में संबंधित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें