फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह इंदिरा पार्क तो बन गया तालाब

विज्ञापन
राव अकमल - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। मोहल्ला खानकाह स्थित इंदिरा पार्क नगर पालिका परिषद की लापरवाही के चलते बरसाती पानी से लबालब होकर तालाब का रुप ले चुका है। क्योंकि इसमें पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

पिछले लंबे समय से नगर के एक मात्र इंदिरा पार्क के सौंदर्यकरण की मांग लगातार उठती रही है। लेकिन नगर पालिका इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। जिसके चलते चमन के नाम से मशहूर इंदिरा पार्क बदहाली पर आंसू बहा रहा है। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से अब पार्क पानी से लबालब होकर तालाब का रुप ले चुका है। बच्चे इसमें खेलने की बजाए नहा रहे हैं।
बता दें कि वर्ष 1989 में पालिकाध्यक्ष स्व. आशिक अंसारी के समय में खानकाह के सभासद रहे स्व. नजर उस्मानी के प्रयासों से इंदिरा पार्क बनाया गया था। खानकाहवासी सैयद वजाहत शाह और राव अकमल का कहना है कि पालिका से इस संबंध में अनेकों बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन आज तक सौंदर्यकरण के नाम पर इसमें एक रुपया भी नहीं लगाया गया।
विज्ञापन

जल्द होगा समस्या का समाधान: ईओ
पालिका के ईओ डीके रॉय का कहना है कि 15वेें वित्त आयोग के तहत पार्क में इंटरलॉकिंग का कार्य जल्द ही आरंभ हो जाएगा। उसी में पानी निकासी के लिए पार्क के चारों और नाली का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके साथ ही सौंदर्यकरण के अन्य कार्य भी कराए जाएंगे।

सैयद वजाहत शाह- फोटो : DEVBAND

खानकाह स्थित इंदिरा पार्क में भरा पानी और उसमें नहाते बच्चें- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें