फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रधान संगठन के अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप त्यागी को लखनऊ में बुधवार को होने वाले धरना-प्रदर्शन से पहले हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। इसके बावजूद जिलेभर से प्रधान लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के आह्वान पर प्रदेश भर के प्रधान लखनऊ के इको गार्डन में अपनी मांगें रखेंगे। शाहपुर पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए कुलदीप त्यागी को हाउस अरेस्ट किया। उन्होंने कहा कि 26 मई को प्रधानों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, लेकिन चुनाव की स्थिति स्पष्ट नहीं है।
मांग की कि चुनाव न होने पर वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त किया जाए ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों। प्रधान संगठन ने पुलिस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया, जबकि पुलिस ने इसे कानून व्यवस्था बनाए रखने का कदम बताया। सोरम के करणवीर सिंह, गोयला के धर्मपाल सिंह सहित करीब दो दर्जन प्रधान लखनऊ रवाना हुए हैं। पुरकाजी से रवाना हुए ग्राम प्रधान : पुरकाजी में विकासखंड क्षेत्र से मंगलवार शाम ग्राम प्रधानों का एक दल लखनऊ के लिए रवाना हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार और मांडला के ग्राम प्रधान सुनील कुमार के नेतृत्व में प्रधानों की मुख्य मांग है कि यदि पंचायत चुनाव समय पर नहीं होते हैं, तो वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें