खतौली। जाति और आय प्रमाणपत्र जल्द बनवाने के लिए 300 रुपये मांगने के आरोप में लेखपाल अमित कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पैसे मांगने का एक ऑडियो वायरल होने के बाद की गई।
एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्रा ने लेखपाल अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। मिश्रा ने बताया कि अमित कुमार ने गांव बसधाड़ा के प्रधान से जल्द आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए 300 रुपये की मांग की थी। इस मांग से संबंधित एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वायरल ऑडियो में हैदर नाम के व्यक्ति के बारकोड पर 300 रुपये भेजने के लिए कहा गया था। शिकायतकर्ता बसधाड़ा के ग्राम प्रधान ने लेखपाल पर पैसे मांगने का आरोप लगाया था। एसडीएम ने इस मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।