फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: घर की चाबी पाकर बेघरों के चेहरों पर दौड़ी मुस्कान

विज्ञापन
विकास प्राधिकरण सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटन पत्र वितरित करते राज्यमंत्री कपिल द - फोटो : 1
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के पात्रों को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल की ओर से घरों की चाबी और आवंटन पत्रों का वितरण किया गया। राज्यमंत्री से आवास की चाबी पाकर बेघरों के चेहरों पर मुस्कान दौड़ गई। राज्यमंत्री की ओर से लाभार्थियों को नए घर की शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन

भोपा रोड बाईपास क्रॉसिंग पर तीन वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 224 आवास निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया था। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की देखरेख में करीब 15 करोड़ की लागत से 224 आवास का निर्माण पूर्ण हुआ। जिसके उपरांत 11 मार्च 2024 को लॉटरी के माध्यम से आवास का आवंटन किया गया।
शनिवार को 209 भवनों के सापेक्ष लाभार्थियों को प्राधिकरण कार्यालय परिसर में चाबी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीना, एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह, एमडीए के नामित सदस्य शरद शर्मा, गजे सिंह, उद्योगपति कुशपुरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें