फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 167 करोड़ में शेरनगर की 27 हेक्टेयर भूमि खरीदने का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत आवासीय कॉलोनी के लिए गांव शेरनगर की 27.64 हेक्टेयर भूमि क्रय करने का प्रस्ताव है। भूमि क्रय करने के लिए एमडीए ने दायरे में आ रहे 10 प्रतिशत से अधिक किसानों की सहमती भी प्राप्त कर ली है। एमडीए की ओर से मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंगलवार को सहारनपुर में आयोजित होने जा रही बोर्ड बैठक में स्वीकृति के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन


सुनियोजित विकास को गति देने के लिए एमडीए प्रयासरत है। लोगों की आवासीय आवश्यकताओं को समझते हुए मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत गांव पीनना और रुकनपुर में नई आवासीय कॉलोनी बसाने को भूमि का चयन किया गया था। लेकिन किसानों की सहमती नहीं मिल पाने के कारण एडीएम ने प्रस्ताव को रद्द कर दिया।
इसके बाद आवासीय कॉलोनी के लिए गांव शेरनगर की 27 हेक्टेयर से अधिक भूमि का चयन किया गया। इसके लिए किसानों से सहमती प्राप्त की जा रही है। जबकि अग्निशमन केंद्र की स्थापना के लिए भूमि आवंटन का प्रस्ताव भी बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन

-

518 प्रभावित किसानों के सापेक्ष 67 ने दी अपनी सहमती

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण, नये शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत गांव शेरनगर में आवासीय कॉलोनी विकसित किये जाने के लिए एमडीए का भूमि क्रय करने का प्रस्ताव है। एमडीए के अनुसार शेरनगर के 518 किसानों से उनकी आपसी सहमती के अनुसार सर्किल रेट से तीन गुना दर पर भूमि क्रय करने का प्रस्ताव है। इनमें से 67 किसानों की ओर से सहमती दी गई है। चिह्नित की गई 27.64 हेक्टेयर भूमि की मालियत 167 करोड़ से अधिक आंकी गई है।


ट्रांसपोर्ट नगर की दुकानों के आवंटन का प्रस्ताव

एमडीए की आज होने वाली बोर्ड बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर एवं कांशीराम आवासीय कॉलोनी खांजापुर की दुकानों के आंवटन का प्रस्ताव रखा जा रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर की चार दुकानों के लिए 20 बार और ट्रांसपोर्ट नगर की दुकानों के आवंटन के लिए 27 बार आवेदन निकाला जा चुका है।


अवस्थापना कार्यों पर 27 करोड़ खर्च का प्रस्ताव

मंगलवार को आयोजित होने वाली बोर्ड बैठक में अवस्थापना, निर्माण और भूमि अधिग्रहण आदि के लिए किये गए बजट प्रावधान की स्वीकृति का प्रस्ताव रखा जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अवस्थापना कार्यों पर व्यय मद में 27.50 करोड़, निर्माण और विकास कार्यों पर 3.30 करोड़ भूमि अधिग्रहण मद पर 35 करोड़ का प्रस्ताव है।

बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे विकास संबंधी प्रस्ताव: कविता मीना

एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीना का कहना है कि मंगलवार को आयोजित होने वाली बोर्ड बैठक में विकास संबंधी कई प्रस्ताव रखें जा रहे हैं। स्वीकृति मिलने के उपरांत प्रस्ताव को धरातल पर लाया जाएगा। बताया कि मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन सहारनपुर में 12 बजे किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें