फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर होंगे पंचायत चुनाव, 15 अप्रैल को प्रकाशित होगी सूची : राजभर

विज्ञापन
खतौली में जानसठ रोड पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते केबिनेट मंत्री ओपी राजभर। संवाद
विज्ञापन
खतौली(मुजफ्फरनगर)। सूबे के पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पंचायत चुनाव अपने समय पर होंगे। भ्रांति दूर होगी। फिलहाल एसआईआर का कार्य चल रहा है। 15 अप्रैल को सूची का प्रकाशन होगा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। सपा के समय में दंगे होते थे, योगी के राज में कोई दंगा नहीं हुआ। प्रदेश से माफियाओं का सफाया हो गया है।
विज्ञापन

जानसठ रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में भागीदारी पार्टी (पी) की ओर से वंचित, शोषित एकता रैली कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बैलेट पेपर छप चुके हैं, सभी जिलों में भेज दिए गए हैं। एसआईआर, परीक्षा और जनगणना को लेकर भ्रांति है, मगर चुनाव समय पर ही होंगे।
विधानसभा चुनाव एनडीए गठबंधन के साथ ही मिलकर लड़ा जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से जापान का नाम बदलने को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि जब मुजफ्फरनगर में दंगा हो रहा था, तब वह मुख्यमंत्री थे और सैफई में बैठक कर नृत्य देख रहे थे।
विज्ञापन

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि कानून को कोई भी अपने हाथ में लेने का प्रयास करेगा तो कानून अपना काम करेगा। हम संविधान के दायरे में रहकर कार्य करने की शपथ लेते हैं। इस दौरान डॉ़ महेश चंद्रा प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, रमेश प्रजापति, अनिल प्रजापति, मांगेराम, सौरभ मौजूद रहे।

खतौली में जानसठ रोड पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते केबिनेट मंत्री ओपी राजभर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें