फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शहर में ओवरब्रिज के नीचे बनेंगे खेल कोर्ट व जिम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के सुंदरीकरण के लिए नगर पालिका की ओर से 30 विशेष कार्यों की योजना बनाई गई है। करीब 24 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को 28 फरवरी को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में स्वीकृति के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन

इस योजना में शहर के ओवरब्रिज, प्रमुख मार्ग, नाले और सार्वजनिक स्थलों के विकास एवं सुंदरीकरण के कई अहम प्रस्ताव शामिल हैं। इनमें ओवर ब्रिज के नीचे खेल कोर्ट और जिम, इनके ऊपर लाइटिंग, कच्ची सड़क सहित तीन स्थानों पर प्रवेश द्वार मुख्य रूप से शामिल हैं।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर बोर्ड बैठक के एजेंडे में व्यापक कार्ययोजना लाई गई है। इसके सहारे पालिका प्रशासन का उद्देश्य विकास कार्यों से आमजन को सीधे रूबरू कराना है, ताकि शहर में हो रहे बदलावों का सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे सके।
विज्ञापन

शहर में गुजर रहे तीन ओवरब्रिजों के नीचे खाली पड़े स्थान को अब उपयोगी बनाया जाएगा। इनमें दो स्थानों पर खेल कोर्ट और ओपन जिम विकसित करने का प्रस्ताव है। तीनों ओवरब्रिजों पर डीएम आवास की तर्ज पर आकर्षक लाइटिंग की जाएगी, जिससे रात्रि में शहर की सुंदरता और निखरेगी। इस पहल से युवाओं को खेल एवं व्यायाम की सुविधा मिलेगी।
शहर के ऐतिहासिक कंपनी बाग पार्क में बच्चों के लिए मनोरंजन सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में कदम उठाते हुए प्रस्तावित टॉय ट्रेन का भी सुंदरीकरण किया जाएगा।
नगरपालिका ने शहर के मुख्य मार्गों पर भी बड़े स्तर पर कार्य कराने का प्रस्ताव तैयार किया है। मेरठ रोड, सर्कुलर रोड और जिला चिकित्सालय क्षेत्र के कई स्थानों पर नाला निर्माण एवं सुंदरीकरण के कार्य कराए जाएंगे।
नगरपालिका शहर के तीन प्रमुख स्थानों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाने का प्रस्ताव है। कच्ची सड़क क्षेत्र में भी प्रवेश द्वार निर्माण की योजना शामिल है। इन द्वारों के माध्यम से शहर की पहचान को नया आयाम देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि 28 फरवरी को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें