होली को बदरंग करने वाले शरारती तत्वों पर कार्रवाई करेगी पुलिस : बीनू
देवबंद। होली पर्व के मद्देनजर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारी गांव-गांव जाकर वहां शांति समिति की बैठकों का आयोजन कर शांति, आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ होली का त्योहार मनाने की ग्रामीणों से अपील कर रहे हैं।
रविवार को तहसील के गांव खटोली में नागल थाना प्रभारी बीनू चौधरी ने कहा कि सभी समाज के लोगों को आपसी भाईचारा अपनाते हुए होली का पर्व मनाना चाहिए। उन्होंने कहा होली के पर्व पर रंग में भंग डालने वाले शरारती तत्वों विरुद्ध पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। इस दौरान ग्रामीणों ने थाना प्रभारी का स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। बैठक में ग्राम प्रधान अनुराधा, पूर्व प्रधान विपिन राठौर, विजेंदर त्यागी, संजय त्यागी, विकास राठौर, प्रमोद त्यागी, राहुल कुमार, जमील, तहसीन अहमद, सुशील शर्मा व प्रभात कश्यप आदि रहे।