फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मस्जिद से चोरी के मामले में पुलिस ने देवबंद में की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरकाजी। कस्बे की हलवाइयान मस्जिद से करीब डेढ़ क्विंटल वजन का लोहे का दान पात्र चोरी हो गया। दान पात्र में करीब 50 हजार रुपये की नकदी थी। पुलिस जांच में संदिग्ध युवक सहारनपुर के देवबंद के होने की आशंका है।
विज्ञापन

मुतवल्ली इरशाद फरीदी व मुकर्रम फरीदी ने गल्ला गायब मिलने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। सीसीटीवी कैमरों में रात के करीब एक बजे दो बाइक पर तीन युवक गल्ले को चोरी कर लेकर जाते दिखाई दिए। माना जा रहा है कि आरोपी पुरकाजी के पुराने हाईवे व गांव बरला से होते हुए देवबंद पहुंचे। पुलिस चोरों की बाइक का नंबर ट्रेस कर रजिस्टर्ड बाइक मालिक तक पहुंच गई, लेकिन जानकारी मिली कि करीब दस वर्ष पूर्व बाइक बेच दी गई थी। अब बाइक किसके पास है, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें