फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अपहरण पर सोती रही पुलिस, हत्या के बाद टूटी नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सड़कों, चौराहों और गली-मोहल्ले में बात-बात पर कानून का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस की चूक छपार टोल के सहायक मैनेजर अरविंद पांडेय की जिंदगी पर भारी पड़ गई। हमले के बाद पीड़ित पक्ष ने रात में ही छपार थाने पहुंचकर तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने घायल मैनेजर मुकेश चौहान को यह कहकर सुबह आने के लिए भेज दिया कि पहले उपचार करा लो, दिन में मुकदमा भी लिख लेंगे। हमलावरों को पकड़ने और अपह्त को बचाने के लिए दिन निकलने का इंतजार किया गया। अपहरण के बाद ढिलाई बरत रही पुलिस मेरठ में लाश मिलने के बाद मैदान में नजर आई।
विज्ञापन

टोल मैनेजर मुकेश चौहान ने बताया कि आरोपियों द्वारा जानलेवा हमला और सहायक मैनेजर अरविंद पांडेय को अगवा करने के बाद उन्होंने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने सुबह नौ बजे आने के लिए कह दिया। सहायक टोल मैनेजर का सुराग नहीं लगा तो टोल ठेकेदार पूर्व प्रमुख रालोद नेता विनोद मलिक कर्मचारियों के साथ दोपहर करीब 12 बजे एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे और प्रार्थना पत्र देकर हत्या की आशंका जताई।
पुलिस की लापरवाही का आलम यह रहा कि बृहस्पतिवार रात ढाई बजे से शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक पुलिस ने मुकदमा तक दर्ज नहीं किया। पीड़ित पक्ष ने कहा कि अगर रात में ही पुलिस हमलावरों का पीछा करती तो सहायक मैनेजर को बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत का कहना है कि रात में तहरीर और सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। इसके बावजूद जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें