फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर ट्रैक्टर से टकराया पुलिस का वज्र वाहन

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : तितावी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर ट्रैक्टर से टकराया पुलिस का वज्र वाहन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/तितावी। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर बृहस्पतिवार शाम भीषण हादसे में शामली पुलिस के वज्र वाहन के परखचे उड़ गए। हादसे में कैराना कोर्ट में झिंझाना निवासी बंदी को पेशी कराकर वज्र वाहन से जेल ले जाए जा रहे बंदी के साथ ही शामली पुलिस लाइन के दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बंदी व सभी घायल पुलिसकर्मियों को पीएचसी बघरा से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शामली जनपद के थाना झिंझाना क्षेत्र निवासी मुरसलीन जिला कारागार में बंद है। बृहस्पतिवार को बंदी की कैराना कोर्ट में पेशी थी, जिसके लिए शामली पुलिस लाइन के दरोगा प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल रतन सिंह व सतेंद्र और कांस्टेबल सचिन त्यागी बंदी को वज्र वाहन में जिला कारागार मुजफ्फरनगर से कैराना ले गए थे। बंदी की कैराना कोर्ट में पेशी कराने के बाद पुलिसकर्मी वज्र वाहन से ही उसे जिला कारागार लेकर आ रहे थे। रात करीब 8.10 बजे जैसे ही शामली पुलिस का वज्र वाहन पानीपत-खटीमा राजामार्ग पर गांव धौलरा के निकट पहुंचा, अचानक सामने से आते तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने वज्र वाहन में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि पुलिस के वज्र वाहन के परखचे उड़ गए और उसमें सवार बंदी और सभी पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना तितावी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन से सभी घायलों को बाहर निकालकर बघरा पीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसे चिह्नित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें