फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी के माइक्रो प्लान में फंस रहे शातिर, डेढ़ सौ वांछित-वारंटी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने दिन रात एक की है। एसएसपी हो या फिर, छोटे अधिकारी, सभी चुुनाव को लेकर माइक्रो प्लान बनाने में जुुटे है। अपराधियों की घेराबंदी की जा रही हैै। हाल ही में जनपद पुलिस ने विभिन्न मामलों में लगभग डेढ़ सौ वांछित व वारंटी अपराधी पकड़ कर जेल की सलाखों के पीछे बैठे है।
विज्ञापन

पुलिस ने बनाए कई माइक्रो प्लान
एसएसपी ने चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए कई माइक्रो प्लान बनाए है। इन माइक्रो प्लान पर पुलिस दिन रात कार्रवाई कर आगे बढ़ रही है। यहीं कारण है कि जिला पुलिस 25 हजार से ज्यादा शरारती तत्वों को मुचलका पाबंद करा चुकी है। 18 लोगों पर 31 लाख का जुर्माना कराया जा चुका है।
वारंटी-वांछितों के घर लगातार दबिश
पुलिस को आशंका है, कि विभिन्न मामलों में फरार चल रहे वांछित व कोर्ट से वारंट जारी होने के आरोपी कहीं किसी राजनैतिक दल से न मिल जाए और वह कोई खुराफात न कर दें। इसलिए एसएसपी ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाए हुए है। यहीं कारण है कि पुलिस जनवरी माह के चुनावी माहौल में लगभग डेढ़ सौ वांछित व वारंटशुदा अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

यहां पकड़े आरोपी
शहर कोतवाली-48
नई मंडी-20
सिविल लाइन-52
मंसूरपुर-5
जानसठ-3
मीरापुर-1
शाहपुर-14
पुरकाजी-1
छपार-7
रामराज-7
खतौली-20
रतनपुरी-11
भोपा-10
भौराकलां-5
ककरौली-9
सिखेड़ा-7
चरथावल-9
तितावी-13
फुगाना में कोई वांछित नहीं
थाना प्रभारी ने बताया कि वह चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहे है। शराब तस्कर, अवैध हथियार रखने वाले, झगड़ालू प्रवृत्ति केे लोगों को गिरफ्तार किया है। सैकड़ों शरारती तत्वों को मुचलका पाबंद कराया। उनके थाने में कोई आरोपी वांछित नहीं है।
विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। वारंटशुदा व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश अभियान चलाया है।- अभिषेक यादव, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें