फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में रालोद कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने फटकारी लाठियां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन कर रहे राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं को प्रकाश चौक पर लगाई गई बैरिकेडिंग तोड़कर कलक्ट्रेट जाने से रोकने पर जमकर हंगामा हो गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच तीखी झड़प हो गई। पुलिस ने रालोद कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। पार्टी के कई कार्यकर्ता घायल हो गए। लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शनकारी प्रकाश चौक पर ही धरने पर बैठ गए। इसके बाद, प्रदर्शनकारियों ने मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर धरना समाप्त किया।
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के आह्वान पर सोमवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व मंत्री योगराज सिंह व धर्मवीर बालियान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बढ़ती महंगाई व बकाया गन्ना भुगतान के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी रालोद नेताओं ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के बढ़ते दामों पर चिंता जताई। रालोद कार्यकर्ता सरकुलर रोड स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से ज्ञापन देने के लिए कलक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। महावीर चौक पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। पार्टी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए प्रकाश चौक पर प्रशासन ने पहले ही आरआरएफ लगा दी। सीओ सिटी कुलदीप कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने प्रकाश चौक पर रालोद नेताओं को समझाया कि कलक्ट्रेट में शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है, यहीं पर ज्ञापन दे दें। रालोद नेता नहीं माने। इस पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस प्रशासन से तीखी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच नई मंडी कोतवाल अनिल कपरवान ने रालोद नेताओं को पीछे हटने के लिए कहा। इस बीच सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस बल ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। पार्टी के नेता इस घटना के बाद प्रकाश चौक पर ही धरने पर बैठ गए। लाठीचार्ज में रालोद के कई कार्यकर्ता सूरज बालियान, विदित मलिक, पंकज राठी, सौरव मलिक, पारस चौधरी को चोटें आई है। इसी बीच सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे। रालोद नेताओं को समझाया कि आप की मांगों से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा। इसके बाद रालोद नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, अजीत राठी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, धर्मवीर बालियान, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, संजय राठी, अभिषेक चौधरी, तरसपाल मलिक, कमल गौतम, पराग चौधरी, उधम सिंह, सुधीर भारतीय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें