निकाय चुनाव के मद्देनजर मुजफ्फरनगर जिले की सीमाओं पर पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया। वहीं, खतौली में पुलिस ने चेकिंग के दौरान मेरठ के व्यापारी की आई-20 कार से दो करोड़, आठ लाख 86 हजार, 500 रुपये की नगदी व 96 ग्राम सोना बरामद किया गया।
शुक्रवार को एफएसटी टीम (फ्लाइंग स्कवाड टीम/उड़नदस्ता दल) मुजफ्फरनगर-मेरठ बॉर्डर (भंगेला चौकी) पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मेरठ की ओर से आई एक कार को रोककर पुलिस ने चेकिंग की। मेरठ के चाणक्यपुरी निवासी शशांक शर्मा कार को चला रहे थे।
वहीं, तलाशी लेने पर कार से दो करोड़, आठ लाख, 86 हजार, 500 रुपये की नगदी व 96 ग्राम सोना बरामद किया गया। पूछताछ पर शशांक ने बताया कि वह व्यापारी है। हालांकि रुपयों के बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। साथ ही उनके पास कोई वैध दस्तावेज भी मिले हैं।
यह भी पढ़ें: UP: एआईएमआईएम पार्टी के महानगर अध्यक्ष बोले- भाजपा से नहीं डरता मुसलमान, आगे कहा...