फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार से बरामद किया 20 लाख का सोना, जांच करने में जुटी टीम

Sun, 31 Mar 2024 09:37 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एक फॉर्च्यूनर कार से 20 लाख का सोना बरामद किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
20 लाख का सोना बरामद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में मेरठ मार्ग पर चेकिंग के दौरान लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बनाई स्टेटिक टीम ने एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से लगभग 20 लाख का सोना बरामद किया है। रविवार शाम को थाना पुलिस व स्टेटिक टीम मीरापुर की मेरठ मार्ग पर गांव किथौड़ा के पास टूटी पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान इस संयुक्त टीम ने एक फॉर्च्यूनर गाड़ी को रोका तो इस दौरान गाड़ी से लगभग 20 लाख रुपये का सोना टीम को बरामद हुआ।

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में जनपद बिजनौर के नगीना निवासी फहीम पुत्र खलील सोने के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। स्टेटिक टीम ने पुलिस की मौजूदगी में सोना जब्त कर लिया और स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें: PM Modi Rally: पढ़िए पीएम मोदी का पूरा भाषण, बोले- बड़े-बड़े सत्ताधारी जेल में, जमानत के लिए काट रहे चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मीरापुर दिनेश चंद्र ने बताया कि स्टेटिक टीम व पुलिस द्वारा जो चेकिंग के दौरान सोना पकड़ा गया है। उस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: PM Modi Rally Photos: लोगों में भारी उत्साह, पीएम मोदी की एक झलक पाने को लोग बेताब, मुखौटे लगाकर पहुंचे दर्शक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें