फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में देहरादून पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। देहरादून के हिस्ट्रीशीटर और प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिंह हत्याकांड के नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी दूर है। पुलिस ने उनकी तलाश में देहरादून में कई जगह दबिश दी है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल भी सर्विलांस पर लगवा दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जानसठ रोड पर पुलिस बूथ के पास लावारिस खड़ी फॉर्च्यूनर कार की डिक्की के अंदर से प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिंह का गोली लगा शव मिला था। मृतक की पत्नी अंशु सिंह ने टिहरी जेल में बंद बदमाश देहरादून निवासी जितेंद्र रावत के अलावा मेरठ निवासी रामबीर, मुजफ्फरनगर निवासी यतेंद्र चौधरी और रोजी के विरुद्ध रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन की जानकारी करके उनको सर्विलांस पर लगवाए हैं। हालांकि वारदात के दिन से ही आरोपियों के फोन बंद हैं। सीओ ने बताया कि पंकज सिंह के नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित करके देहरादून भेजी गई है। पुलिस देहरादून में आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। शीघ्र आरोपी पुलिस की पकड़ में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें