खतौली। महाराणा प्रताप की जयंती पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में युवाओं ने खूब तलवारें लहराई। सीओ ने रोकने का प्रयास किया, मगर युवक तलवारें लहराते शोभायात्रा में चलते रहे। शोभायात्रा में डीजे, राजपूत राजाओं के चित्र, रथ आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया।
मीरापुर मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा जानसठ मार्ग, फलावदा मोड़, जानसठ तिराहा, कीर्ति स्तंभ, बुढ़ाना तिराहा, ब्लाक कार्यालय, गांव मुबारिकपुर, तिगाई होते हुए भंगेला कट पर एक बैंक्वेट हॉल पर पहुंच कर शोभायात्रा संपन्न हुई।
शोभायात्रा में डीजे, राजपूत राजाओं के चित्र के अलावा ट्रैक्टरों और कारों का लंबा काफिला मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। शोभायात्रा में कुछ युवक अपने हाथों में नंगी तलवारों को लहरा रहे थेे। इस दौरान सीओ रुपाली रॉय ने उनको ऐसा करने से मना किया, मगर युवक नहीं माने तथा तलवार लहराते रहे।
शोभायात्रा में विनोद चौहान, सुदीश पुंडीर, सतीश ठेकेदार, रामौतार, योगेश प्रधान, शिवम चौहान, रामभूल, विक्रांत, बादल, राहुल सोम, राकेश राणा, राजू प्रधान, हिमांशु सोम आदि का सहयोग रहा।
सीओ रुपाली रॉय ने कहा कि इस मामले में आयोजकों को नोटिस भेज कर जवाब लिया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
खतौली में महाराणा जयंती पर शोभायात्रा में तलवार लहराने वाले युवकों को समझाती सीओ। संवाद