फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों से हाथापाई, हंगामा

विज्ञापन
जानसठ में हाथापाई करने वाले युवकों को पकड़ कर ले जाती पुलिस। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों से हाथापाई, हंगामा
विज्ञापन

जानसठ। पुलिस बिना मास्क लगाए बेवजह बाजार में घूम रहे बाइक सवारों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोक लिया। रोकने पर बाइक सवार युवकों और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर हाथापाई हुई। जिसको लेकर मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस बिना मास्क के घूम रहे बाइक सवारों एवं अन्य राहगीरों को रोक कर चेकिंग कर रही है। साथ ही सौ-सौ रुपये का जुर्माना वसूल रही है। मंगलवार को भी पुलिसकर्मी बिना मास्क लगाए बाइक सवारों से चालान शुल्क वसूल रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बिना मास्क लगाए बाइक पर सवार दो युवकों को रोका, तो वे पुलिसकर्मियों से उलझ गए। इस दौरान बाइक सवार युवकों की पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई हुई। पुलिसकर्मी बाइक सवार युवकों को पुलिस चौकी में ले गए। जिस पर बाइक सवार युवकों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने बाद में दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ दोनों युवकों ने अपने को सगा भाई बताते हुए अपना नाम अमीर आजम व फैजान निवासी गांव चुड़ियाला बताया। पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें