फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबारिकपुर में सड़क हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
खतौली के गांव मुबारिकपुर तिगाई में महिला की मौत पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मुबारिकपुर में सड़क हादसे में महिला की मौत
विज्ञापन

खतौली। खेत से चारा लेकर घर आ रही महिला को हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिस कारण महिला की मौत हो गई।
गांव मुबारिकपुर तिगाई निवासी 35 वर्षीय शर्मिष्ठा उर्फ सरिता पत्नी विनोद पशुओं के लिए खेत पर चारा लेने के लिए गई थी। वह चारा लेकर वापस गांव लौट रही थी, जब उसने हाईवे पार करने का प्रयास किया, तभी तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे की खबर ग्रामीणों को लगी, ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक महिला के पति विनोद ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें