फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मददगार नहीं पुलिस: मुखबिर तंत्र व सर्विलांस भी फेल, डकैती की चार घटनाओं में नहीं मिले सुराग

Fri, 29 Nov 2024 07:53 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जिला पुलिस डकैती की चार घटनाओं में अभी तक बदमाशों के बारे में एक भी सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जिला पुलिस डकैती की चार घटनाओं में अभी तक बदमाशों के बारे में एक भी सुराग नहीं लगा सकी है। जबकि सभी घटनाओं को काफी समय बीत चुका है। नई मंडी के गांव बिलासपुर, ककरौली, मंसूरपुर व शाहपुर थाना क्षेत्र में हुई चारों घटनाओं के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच सहित तीन पुलिस टीम कार्रवाई में जुटी हैं। मुखबिर तंत्र व सर्विलांस भी पुलिस की मददगार नहीं बन पाई।
विज्ञापन


घटनाओं को देखा जाए तो सभी घटनाओं को अंजाम देने का तरीका एक जैसा ही था। परिजनों को बंधक बनाकर घटना की गई। दीवार फांदकर बदमाश घर में घुसे। यदि पुलिस सूत्रों की मानें तो बदमाशों ने घटना से पहले और बाद में घटना स्थल क्षेत्र में मोबाइल का प्रयोग नहीं किया। इस कारण चारों घटनाओं को अंजाम देने बदमाशों तक पहुंचना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा हैं। पुलिस ने चार सौ से अधिक मोबाइलों की लोकेशन को खंगाला हैं।

यह भी पढ़ें: Baghpat: दूल्हे को दहेज में नहीं मिली एक चीज, सप्ताह भर पहले निकाह से किया इनकार, सामान 
विज्ञापन
Trending Videos

घटना नंबर एक 
21 जुलाई की रात ककरौली थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात में होमगार्ड रोहताश की गैर मौजूदगी में परिवार की महिलाओं को बंधक बनाया गया। तीन साल की बच्ची की कनपटी पर गन सटाकर हत्या की धमकी देकर लाखों के जेवर व नगदी लूटी गई थी। होमगार्ड व उसके परिजनों ने अधिकारियों से मिलकर नुकसान की जानकारी देकर घटना के खुलासे की मांग की थी।
 
घटना नंबर दो 
12 सितंबर की रात नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी सुरेश सैनी के परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बनाया गया था। जान से मारने की धमकी देकर कई लाख के जेवर व नगदी लूट ली थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया हुआ है।

 
विज्ञापन

केस नंबर तीन 
17 नवंबर की रात में मंसूरपुर के गांव अजमतगढ़ में टैंट कारोबारी दीपक व उसके परिजनों को दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लिया था।एक घंटे तक घर में रहे बदमाशों ने एक लाख 47 हजार नगद व कइ्र लाख के जेवर लूटे थे। दीपक को पीटते हुए बदमाश अपने साथ जंगल में ले गए थे। पुलिस ने 36 घंटे बाद मुकदमा दर्ज किया था।

केस नंबर चार 
19 नवंबर की रात शाहपुर थाने के गांव आदमपुर में किसान राजाराम के घर में बदमाश दीवार फांद कर घुस गए थे। उन्होंने घर में मौजूद लोगों को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर जेवर व नगदी लूट ली थी। पुलिस ने यह मामला पहले चोरी की धारा में दर्ज किया। दो दिन बाद डकैती की धारा में तरमीम किया।
 
इन्होंने कहा 
कुछ संदिग्ध बदमाशों के नाम सामने आए हैं। सर्विलांस, क्राइम ब्रांच सहित कई टीम बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही घटनाओं को खुलासा किया जाएगा। -अभिषेक सिंह, एसएसपी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें