फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: थाने पर हूटर बजाने के मामले में बड़ी कार्रवाई, भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष सहित पांच को भेजा जेल

Sat, 25 Jun 2022 09:48 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

थाने पर हूटर बजाने के मामले में भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष बलराम ठाकुर सहित पांच आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं शुक्रवार रात तक थाने में हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन
पांच को जेल भेजा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में थाने के बाहर हूटर बजाने के मामले में शुक्रवार रात तक हंगामा चलता रहा। देर रात पुलिस ने भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष बलराम ठाकुर सहित पांच के विरुद्ध थाना परिसर के बाहर हूटर बजाने, एक मुकदमे को खत्म करने का दबाव बनाकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की। शनिवार को इन पांचों का चालान कर दिया गया। छह अन्य का शांति भंग की आशंका में चालान किया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब सात बजे भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष बलराम ठाकुर व शमशाद अहमद, असलम शेख, अमित कुमार आदि करीब दो दर्जन लोग कई गाड़ियों के साथ एक मामले में पुरकाजी थाने आए थे। सीओ हेमंत कुमार से मिलने के बाद सभी चल दिए। आरोप है कि इन सभी ने थाने के बाहर अपनी गाड़ियों के हूटर बजाने शुरू कर दिए। इस पर सीओ सदर हेमंत कुमार ने कड़ी नाराजगी जताई थी। उनके निर्देश पर थाना पुलिस ने हूटर लगी तीन गाड़ियों को कब्जे में लेकर जिलाध्यक्ष सहित बारह लोगों को हिरासत में ले लिया था। 

वहीं देर रात तक इस मामले में हंगामा चलता रहा। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए हिरासत में लिए गए भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष बलराम ठाकुर निवासी छपार, शमशाद अहमद निवासी मोहल्ला झोझगान पुरकाजी, असलम शेख व इस्तिखार निवासीगण मोहल्ला कानूनगोयान पुरकाजी, अरुण निवासी बुच्चा बस्ती थाना पुरकाजी के विरुद्ध मुकदमा खत्म करने के लिए दबाव बनाने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार को इन पांचों का चालान कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Farmer Death Case: किसान की मौत पर फूट-फूटकर रोए परिजन, सदमे में पत्नी, देखें तस्वीरें

Trending Videos
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने साजिद व मेहरदीन निवासीगण गांव कंडेड़ा, हसीन निवासी गांव नगला थाना ककरौली, यामीन निवासी गांव भूड़ थाना खतौली, देवेंद्र निवासी गांव बुच्चा बस्ती थाना पुरकाजी, संजीव त्यागी निवासी गांव बरला का शांति भंग की आशंका में चालान किया है। एक व्यक्ति की तबियत खराब होने पर पुलिस ने उसे रात में ही छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें: मोहब्बत का खौफनाक अंत: होटल में झगड़ा, फिर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, नदी में दबाया था शव, अब प्रेमी ने उगला पूरा राज

हंगामा होने की आशंका पर सतर्क रही पुलिस
थाना पुलिस को आशंका थी कि संगठन के कार्यकर्ता इस मामले में हंगामा कर सकते हैं। इसलिए पुलिस शनिवार को सवेरे सात बजे ही सतर्क हो गई। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर दिया। इसके बाद पुलिस ने राहत महसूस की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें