फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं को पुलिस ने नजरबंद किया

विज्ञापन
गांव जड़वड़ में सपा के जानसठ ब्लाक प्रमुख योगेश गुर्जर को घर में नजरबंद करती ककरोली पुलिस। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
पुलिस ने नेताओं को नजरबंद किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का समर्थन करने वाले राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारियों को भोपा, ककरौली पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध मेंकिसान संगठनों के धरना-प्रदर्शन को रोकने के लिए प्रशासन ने सोमवार की सुबह से ही नेताओं के घर पर ही पुलिस का पहरा बैठा दिया था। ककरौली थाने के गांव जड़वड़ में सपा के जानसठ ब्लाक प्रमुख योगेश गुर्जर ने बताया कि केंद्र सरकार ने किसानों के ऊपर जबरदस्ती एमएसपी का कानून लाकर कमर तोड़ दी है। भकियू तोमर जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी को गांव टंढ़ेडा में, दौलतपुर में प्रधान उन्नाव के बाहर पुलिस को पहरा बैठा दिया गया। वहीं, भोपा थाने के गांव करहेडा में रालोद के बिन्नू राठी, सपा के हाजी लियाकत, जौली में प्रधान शाह रजा व गांव भेड़ाहेड़ी के रजनीश यादव को भी पुलिस की निगरानी में घर में नजरबंद रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें